अमिताभ के लिए लिखी है 'बदला': सुजोय घोष

सुजोय ने ट्वीटर पर लिखा "मैं सर (अमिताभ बच्चन) के लिए जो स्क्रीप्ट लिख रहा हूं उसका नाम 'बदला' है,और अगर मैं अच्छी तरह लिख पाया तो इसमें विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह भी होंगे। "
सुजोय ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर फिल्म "माई ब्रदर निखिल' से करियर की शुरुआत की थी। निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'झंकार बीट्स' थी जो कि 2003 में आई थी। इसके बाद 'होम डिलीवरी' और 'अलादीन' फिल्में आईं जो कि बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह असफल रहीं।
इस साल विद्या बालन अभिनीत फिल्म कहानी से सुजोय घोष के निर्देशन को एक अच्छी सफलता मिली है और अब अपनी अगली फिल्म 'बदला' से भी सुजोय को काफी उम्मीदें हैं। सुजोय घोष ने इस अफवाह को भी गलत बताया है कि 'बदला' उनकी पिछली फिल्म कहानी का सीक्वल है।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी सुजोय ने अपनी फिल्म 'अलादीन' में अमिताभ को कास्ट किया था पर अमिताभ के नाम पर भी यह फिल्म कुछ खास नहीं चली अब एक बार फिर सुजोय और अमिताभ की जोड़ी क्या खास करने वाली है ये पता चलेगा 'बदला' की रिलीज के बाद।


Click it and Unblock the Notifications











