अमिताभ लगा रहे हैं अस्पताल के चक्कर, कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Amitabh Bachchan suffering from serious disease, could be cancer
अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए ये एक चिंता भरी खबर हो सकती है कि अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से लगातार गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर जयंत एस बार्व की क्लीनीकि के चक्कर लगा रहे हैं। मीडिया वालों का मानना है कि अमिताभ किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और वो डॉक्टर जयंत वर्मा की देखरेख में कुछ सावधानियां बरत रहे हैं। डॉक्टर जयंत ने अमिताभ के लगातार लग रहे इन चक्करों को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी मीडिया या अन्य व्यक्ति को नहीं दी है और ना ही बच्चन परिवार की तरफ से बिग बी की बीमारी को लेकर किसी तरह की कोई खबर मीडिया को मिली है। इसलिए लोग अपनी अपनी सोच के हिसाब से अमिताभ की खराब तबियत का अंदाजा लगा रहे हैं।

हद तो ये है कि कुछ लोगों का ये भी मानना है कि अमिताभ बच्चन को कैसंर जैसी जानलेवा बीमारी का भी अंदेशा हो सकता है। हालांकि इस बात को लेकर कोई कुछ भी कहने से बच रहा है क्योंकि अमिताभ बच्चन जैसे महानायक को लेकर इस तरह की खबर आने से लोगों के बीच काफी हड़कंप जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। अमिताभ बच्चन के फैंस तो उनके अस्पताल चक्कर लगाने की ही खबर मात्र सुनकर मंदिर, मस्जिदों में बैठकर मन्नतें मांगने लगते हैं। ऐसे मे अमिताभ को लेकर इतनी गंभीर बीमारी का कयास लगाना भी काफी मुश्किलें पैदा कर सकता है।

खैर खबर के अनुसार पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन डॉक्टर जयंत एस बार्व की क्लीनिक में हर महीने चक्कर लगाते हैं। कुछ सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट्स के अनुसार वो इंटेस्टाइन एलमेंट से पीड़ित हैं। और यह कैंसर की निशानी हो सकती है। लेकिन इस बारे में डॉक्टर या बच्चन परिवार ने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमिताभ बच्चन डॉक्टर जयंत की देख रेख में कुछ प्रिकॉशन्स ले रहे हैं और डॉक्टर को यकीन है कि अमिताभ ठीक भी हो जाएंगे। लेकिन उनकी रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ को हुआ क्या है इस बारे में बात करने से सभी बच रहे हैं।

खैर वनइंडिया की तरफ से हम सभी यही कामना करते हैं कि बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन सकुशल रहें और इसी तरह से हर साल अपनी फिल्मों, अपनी बेहतरीन अदाकारी से अपने फैंस का मनोरंजन करते रहें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X