..................... जया बच्चन की तरफ कैमरा घुमाकर अचानक वीडियो बनाने लगे अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan suddenly started making video by rotating Jaya Bachchan's camera, surprised to react - Hindi Filmibeat

जया बच्चन की तरफ कैमरा घुमाकर अचानक वीडियो बनाने लगे अमिताभ बच्चन, रिएक्शन कर देगा हैरान

amitabh bachchan, jaya bachchan

ऐसा देखा नहीं जाता हैं कि जया बच्चन किसी के साथ हों और कोई मोबाइल लेकर उनके साथ सेल्फी लेने लगे या फिर वीडियो बनाने लगे। लेकिन एक शख्स ऐसा कर सकते हैं और वो हैं एंग्री यंग मैन और उनके पति अमिताभ बच्चन।

इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको चौकाने के लिए काफी है क्योंकि अमिताभ बच्चन थोड़ी सी शरारत करते हुए दिख रहे है। वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि अमिताभ बच्चन अपना फ्रंट कैमरा चालू करते हैं और बगल में बैठी जया बच्चन की तरफ घुमा देते हैं।

इसके बाद जया बच्चन उनकी ओर देखती हैं और पहली वो किसी तरह का रिएक्शन नहीं देतीं। हालांकि बाद में वो मुस्कुराती हुईं नजर आती हैँ। अमिताभ बच्चन कैमरे को अपनी ओर करते हैं और मुस्कुराने लगते हैं।

इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इस तरह का काम कभी नहीं करते हैं लेकिन इस बार उन्होने चौंकाया। इस वीडियो को कई पैपराजी पेज पर भी अपलोड किया गया है। साथ में जया बच्चन थीं इसलिए लोगों के द्वारा मजेदार कमेंट्स सामने आए हैं।

एक ने लिखा है, ''सीधे उसकी आँखों में कैमरा चमकाना बंद करो अमित जी.. ये कोई जगह है स्लो मो लेने का।'' एक ने लिखा, ''खौफ का दूसरा नाम जया बच्चन।'' एक ने लिखा, ''इतनी हिम्मत आप चैनल से हो।'' इस तरह से लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन किसी का रिएक्शन इन कमेंट्स पर नहीं आया है।

अमिताभ बच्चन इस वक्त किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि इतना तय है कि काफी जल्दी वो जया बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं। लोगों का मानना है कि वो किसी विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं और इस दौरान उन्होने ये वीडियो बनाया है।

Read more about: amitabh bachchan jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X