बिग बी से मिलने पहुंचे सहारा श्री, कहा पहले से बेहतर बच्चन
अमिताभ बच्चन इन दिनों अस्पताल में हैं अपने पेट दर्द की बीमारी के चलते। उनका दो बार ऑप्रेशन भी हो गया है लेकिन अभी भी वो दर्द को झेल रहे हैं। जिसके लिए कहा जा रहा था कि उनका फिर से ऑप्रेशन होगा लेकिन आज की सुबह राहत की खबर लेकर आयी। अमिताभ की देख-रेख कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि अब वो पहले से बेहतर है।
उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है इसलिए अब सर्जरी की जरूरत नहीं है। इस बात की पुष्टि सहारा श्री सब्रतो राय ने भी कर दी, जो आज अमिताभ से मिलने सेवन हिल्स अस्पताल पहुंचे थे।
आपको बता दें कि डॉक्टरों ने अपने मेडिकल बुलेटिन में कहा कि सर्जरी के बाद फिर से पेट दर्द की शिकायत पर एक और सर्जरी हो सकती थी, लेकिन चैकअप के बाद डॉक्टर्स ने तय किया है कि एक और सर्जरी की जरूरत नहीं है। उनकी सेहत में अच्छा सुधार हो रहा है।
गौरतलब है कि पेट में दर्द और इंफेक्शन के बाद शनिवार को मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां उनकी सर्जरी की गई थी लेकिन सर्जरी के बाद भी उनके पेट में लगातार दर्द हो रहा था जिसके चलते उनका दोबारा ऑप्रेशन हुआ था। लेकिन अभी भी उनकी हालत स्थिर बनीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications












