..................... Amitabh Bachchan: ट्रैफिक से बचने के लिए एक अंजान संग यूं बाइक पर निकल पड़े बिग बी, नातिन नव्या भी हंस पड़ी | Amitabh Bachchan stuck in traffic, takes lift from a random person on bike to reach for shooting on time - Hindi Filmibeat

Amitabh Bachchan: ट्रैफिक से बचने के लिए एक अंजान संग यूं बाइक पर निकल पड़े बिग बी, नातिन नव्या भी हंस पड़ी

amitabh-bachchan-stuck-in-traffic-takes-lift-from-a-random-person-on-bike-to-reach-for-shoot-on-time

Amitabh Bachchan stuck in traffic: मुंबई की ट्रैफिक अच्छे अच्छे को परेशान कर डालती है। चाहे वो आम आदमी हो या सुपरस्टार। बीते दिन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अमिताभ बच्चन भी इसमें फंस गए। अगर कोई एक चीज है जिसके लिए बिग बी जाने जाते हैं, तो वह है उनका समय का पाबंद होना।

अमिताभ बच्चन को कहीं भी देर से पहुंचना पसंद नहीं है। लेकिन बीते दिन वो ट्रैफिक में फंस गए और उन्हें शूट लोकेशन पर पहुंचने में देर हो गई। ऐसे में उन्होंने रास्ते में एक अंजान शख्स की मदद ली और ट्रैफिक को मात देने और समय पर अपनी शूटिंग पर पहुंचने के लिए बाइक की सवारी की। बाद में अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट के जरिए उस शख्स का शुक्रिया अदा किया।

बिग बी इस समय 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इंस्टाग्राम पर बिग बी ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बाइक पर पीछे बैठे हुए दिख रहे हैं। वह ब्लैक टी-शर्ट, ब्लू ट्राउजर, ब्राउन ब्लेजर और व्हाइट स्नीकर्स पहने नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने इसे कैप्शन दिया, "राइड बडी के लिए धन्यवाद..आप नहीं जानते..लेकिन आपने बड़ी मदद की और मुझे काम की जगह पर समय पर पहुंचा दिया.. ट्रैफिक जाम से बचने के लिए..धन्यवाद आपका।"

अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर उनकी नातिन नव्या नवेली ने रिएक्शन देते हुए हंसने वाली इमोजी बनाई है। वहीं, फैंस एक्टर के डेडिकेशन की दाद दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'यह पीली टी-शर्ट वाला लड़का अब रात को सोने वाला नहीं है, और लंबे समय तक अपने कपड़े और अपनी बाइक नहीं धोएगा।' जबकि एक्टर, रोहित रॉय ने कमेंट किया, "अमित जी, आप धरती के सबसे कूल डूड हैं! लव यू।"

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X