अमिताभ बच्चन का बुरा वक्त, काम मांगने के लिए मशहूर विलेन के घर पैदल पहुंचे थे सदी के महानायक

Amitabh Bachchan Struggle: अमिताभ बच्चन आज उस दौर में है कि लोग उनको अपना आइडल बताते हैं। स्टार से सदी के महानायक बनने का जो सफर उन्होंने तय किया है वो आसान नहीं रहा है। बहुत से उतार चढ़ाव देखे हैं और कई बार तो ऐसा लगा था कि उनका करियर खत्म हो चुका है।

Amitabh Bachchan

जिनके अभिनय की कसमें आज के सितारे खाते हैं वो कितनी मुश्किलों से यहां तक आए हैं इसको लेकर एक सच्ची कहानी हम आपको बताने वाले हैं। एक मशहूर विलेन ने खुलासा किया है कि कैसे अमिताभ बच्चन सिर्फ काम मांगने के लिए उनके घर पैदल आए थे।

Also Read
Dhurandhar 2 Box Office: जल्द टूटेगा पु्ष्पा 2 का रिकॉर्ड, 28वें दिन इतना कलेक्शन करके फिल्म ने चौंकाया
Dhurandhar 2 Box Office: जल्द टूटेगा पु्ष्पा 2 का रिकॉर्ड, 28वें दिन इतना कलेक्शन करके फिल्म ने चौंकाया

जिसने भी ये बात सुनी वो हैरान रह गया कि जिसके पास काम खुद चलकर जाता था वो किसी के पास काम मांगने के लिए ऐसे पहुंचा था।

किस विलेन के पास पहुंचे थे अमिताभ बच्चन?

अमिताभ बच्चन के इस संघर्ष को लेकर मशहूर एक्टर प्रेम चोपड़ा ने खुलासा किया है। इस दौरान वो एक पॉडकास्ट में थे। प्रेम चोपड़ा का कहना था, जिस तरह से अमिताभ बच्चन बड़ी भूमिकाओं में बंध जाते थे, इसी ने उनको सुपरस्टार बनाया था। वो बहुत मेहनत करते थे और अपनी गलतियों से सीखते थे। प्रेम चोपड़ा ने ये भी बताया कि उनको एक बार पैसा और संपत्ति सबकुछ गंवाना पड़ा था। उनके पास काम नहीं था। एक रोल के लिए वो पैदल अपने घर से मेरे घर आए थे और कहा कि मुझे काम चाहिए। बता दें कि सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन आज भी लोगों को इंस्पायर करते हैं।

इस खबर के सामने आने के बाद लोग प्रेम चोपड़ा को ही गलत कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि अमिताभ बच्चन एक अमीर पिता के बेटे थे। हालांकि सभी जानते हैं कि उनका एक बुरा वक्त आया था और वो दिवालिया हो गए थे। केबीसी ने उनको अपने बुरे वक्त से उबरने में काफी सहारा दिया है। आज भी वो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते हैं।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X