पेट दर्द से परेशान अमिताभ बच्चन, 11 को होगी सर्जरी
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले काफी समय से पेट की बीमारियों से ग्रसित है। इस बात का जिक्र वो समय-समय पर करते भी रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है।
इसलिए 11 फऱवरी को वो अपने पेट की सर्जरी कराने जा रहे हैं। हालांकि आप सभी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सर्जरी मामूली है, ज्यादा बड़ी नहीं है। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर दी है।
अमिताभ ने लिखा है कि 11 की सुबह मेरी सर्जरी होगी लेकिन यह सर्जरी काफी जटिल नहीं है। इन दिनों भोजपुरी फिल्म 'गंगादेवी' के लिए अपनी पत्नी जया के साथ शूटिंग कर रहे अमिताभ ने कहा है कि देर रात तक जगे रहने के कारण उन्हें पेट संबंधी समस्या हो रही है।
मेरे डॉक्टरों ने मुझे देर रात तक जागने से मना कर रखा है लेकिन मैंनें उनकी बात नहीं मानी इसलिए मुझे यह दिन देखना पड़ रहा है। लेकिन अब मैं वादा करता हूं कि भविष्य में अब उनकी बातों से इंकार नहीं करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications
