सुपरस्टार फिल्म....बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर लेकिन फिर भी अटक गई #Sequel

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन स्टारर ऋषिकेष मुखर्जी की फिल्म अभिमान ने आज 44 साल पूरे कर लिए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी। और यही कारण है कि कुछ साल पहले, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अभिमान रीमेक करने की खबरें थीं।

हालांकि कभी कहा जाता था कि फिल्म का सीक्वल बनेगा तो कभी रीमेक। लेकिन फिर ये खबरें दब गई और इनकी वजह है फिल्म के राइट्स।

amitabh-bachchan-still-doesn-t-know-who-owns-abhimaan-rights

अमिताभ बच्चन ने 44 साल बाद ये खुलासा किया कि उन्हें पता ही नहीं है कि फिल्म के राइट्स किसके पास हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी कि फिल्म को अमिया ने प्रोड्यूस किया था।

यानि कि अमिताभ का अमि और जया का या मिलाकर बनाई गई एक कंपनी। इस फिल्म की देखरेख इन दोनों के सेक्रेटरी कर रहे थे। बच्चन साहब ने लिखा, जैसा कि अमूमन होता है, इस प्रोडक्शन का कोई वजूद नहीं था।

और इसलिए वो आज भी नहीं जानते कि फिल्म के राइट्स किसके पास हैं। शायद दोनों में से किसी सेक्रेटरी के पास। यही कारण है कि आज तक किसी को फिल्म के रीमेक या सीक्वल राइट्स नहीं मिल पाए।

इस फिल्म के गाने आज तक काफी मशहूर है। तेरी बिंदिया, मीत ना मिला रे मन का, पिया बिना, अब तो है तुमसे हर खुशी अपनी, आज भी लोगों की यादों में ताज़ा हैं।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन फिलहाल बॉलीवुड में अपनी शानदार दूसरी पारी में भी लंबा सफर तय कर चुके हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने इत्तिला दी है कि वो 2019 तक बिज़ी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X