कोरोना के इलाज के बाद पहली बार बाहर नजर आए अमिताभ बच्चन- कर रहे हैं इतना बड़ा काम
अमिताभ बच्चन काफी समय तक लगातार कोरोना वायरस से परेशान रहे हैं लेकिन इस समय वो पूरी तरह से सही हैं और घर वापस आ चुके हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन के अलावा उनके घर में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक शानदार तस्वीर सामने आई है जिसमें अमिताभ बच्चन ठीक होने के बाद पहली बार नजर आ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर की अगर बात करें तो इसमें अमिताभ एक पेड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को खुद ही महानायक अमिताभ बच्चन ने साझा किया है। इस तस्वीर को उन्होने ऐसे ही नहीं पोस्ट किया है बल्कि साथ में अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता भी लिखी है।


Click it and Unblock the Notifications