"ना मैं PM मोदी हूं..ना प्रियंका चोपड़ा..मैं क्यों कुछ बोलूं"
पीएम मोदी के सामने छोटी ड्रेस पहनने पर प्रियंका चोपड़ा के बारे अमिताभ बच्चन ने ये बयान दिया है।
हाल में बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा प्रधानमंत्री मोदी से बर्लिन में मिलीं। शॉर्ट ड्रेस में पीएम मोदी से मिलने के कारण प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इसका करारा जवाब कल अपनी मम्मी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दिया जिसमें वो अपने पैर दिखा रही थीं।
[ एक फिल्म REJECT.. तो दूसरी हाज़िर.. इसे कहते हैं 'सुपरस्टार' स्टारडम! ]
इस पूरे मसले पर एक इवेंट के दौरान अमिताभ बच्चन से उनकी राय जानने की कोशिश की गई कि क्या इस तरह से प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया जाना सही था या नहीं। इसपर अमिताभ बच्चन ने करारा जवाब देते हुए कहा कि "ना तो प्रधानमंत्री मोदी हूं और ना मैं प्रियंका चोपड़ा हूं । मैं इसपर कैसे कोई भी जवाब दे सकता हूं।"

जाहिर है अमिताभ बच्चन इस पर कोई भी जवाब देने से बचना चाह रहे थे। वो थोड़े झल्लाए भी नजर आए और सीधे तौर पर सवाल को इग्नोर कर दिए। अमिताभ बच्चन ने ये बात फिर से' की लॉन्चिंग के दौरान कही। इस गीत को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने गाया है।
इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। जीत गांगुली इसके कंपोजर हैं। अमिताभ बच्चन फिलहाल अपने आने वाली फिल्मों 102 नॉट आउट में व्यस्त हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी की अगली फिल्म ड्रैगन में भी नजर आएंगे जिसमें रणबीर और आलिया लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












