..................... amitabh bachchan to start shooting for nagraj manjules jhund in november - Hindi Filmibeat

झुंड: अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगें सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले

अभिनेता अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहें है और फिल्म नवंबर में रिलीज हो रही है। इसके अलावा बात करें अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म की तो निर्देशक नागराज मंजुले जिन्होने मराठी ब्लॉकबस्टर सैराट बनाई थी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। इस फिल्म का नाम झुंड है और अमिताभ बच्चन इसके लिए फाइनल किए जा चुकें है। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के रिलीज के बाद शुरु कर दी जाएगी।

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल पुणे में होने वाली थी और पूरा सेट भी बना दिया गया था लेकिन किसी बात को लेकर ये नही हो पाया है। अब वो इस फिल्म की शूटिंग करेंगें जो कि 70-80 दिनों की नॉनस्टॉप शूटिंग होगी।

amitabh bachchan, jhund, अमिताभ बच्चन, झुंड

इस फिल्म की शूटिंग करीब 40 दिन तक नागपुर में होने वाली है। अमिताभ बच्चन इस समय भी एक के बाद एक शानदार फिल्में कर रहे है और लगातार बेहतरीन अभिनय कर रहें है।

खबर है कि इस फिल्म को लेकर जब नागराज अमिताभ के पास आए थे और कहानी सुनाई थी तो उनको कहानी काफी ज्यादा पसंद आई थी।

यही कारण है कि फिल्म के लिए दोबारा से काम शुरु कर दिया गया था और अमिताभ बच्चन इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इस फिल्म अमिताभ बच्चन एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाएंगे झोपड़पट्टी में रहतें है नाम है विजय बरसे।

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान इस नवंबर 8 को रिलीज हो रही है और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आमिर खान भी नजर आने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X