पर्दे पर फिर लौटेगा भूतनाथ, शूटिंग शुरू
साल 2008 की हिट फिल्म भूतनाथ.. एक बार फिर से पर्दे पर आने वाला है भूतनाथ 2 को लेकर। जिसकी शूटिंग बीते बुधवार से शुरू हो गयी है। एक बार पर्दे पर फिर से आपको इमोशनल, कॉमिक और फ्रेंडली भूत के रूप में नजर आयेंगे अभिनेता अमिताभ बच्चन। जिसको लेकर अमिताभ हद से ज्यादा उत्साहित है। 'भूतनाथ 2' 'भूतनाथ' का अगला संस्करण है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने ट्विटर पर दी।
अमिताभ ने बुधवार तड़के ट्विटर पर लिखा, "एक और नई फिल्म 'भूतनाथ 2' की शूटिंग बुधवार को शुरू हो रही है और मेरे मेकअप मैन दीपक सावंत कहेंगे 'एक और मीटर डाउन हो गया।"' नई फिल्म के पहले दिन वैसा ही डर लग रहा है जैसा 'भूतनाथ' के समय लग रहा था।"
टी-सीरीज के बैनर तले बन रही भूतनाथ का निर्देशन नितेश तिवारी करेंगे। संभावना है कि फिल्म 2014 की गर्मियों में सिनेमाघरों में उतरेगी। मालूम हो कि साल 2008 में आयी फिल्म भूतनाथ...एक सफल फिल्म थी। जिसमें लीड रोल अमिताऊ बच्चन, यश पाठक, जूही चावला ने किया था। फिल्म में गेस्ट रोल शाहरूख खान का था। फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आये थे।


Click it and Unblock the Notifications
