अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'झुंड' की रिलीज डेट का ऐलान- सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार
एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा की जा रही है। ऐसे में अमिताभ बच्चन स्टारर स्पोर्ट्स फिल्म झुंड भी थियेटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 जून 2021 को रिलीज होगी। खुद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फिल्म झुंड की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
बिग बी ने लिखा- "कोविड ने पीछे की ओर धकेल दिया, लेकिन अब वापसी का समय है। झुंड 18 जून, 2021 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।" बता दें, हाल ही में सरकार ने थिएटर्स में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी की अनुमति दे दी है।

नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी यह फिल्म विजय बरसे के जीवन पर आधारित होगी, जो गली-मोहल्ले के लड़कों की जुटा कर उनकी एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं। फिल्म में संगीत दिया है अजय- अतुल ने। जिन्होंने नागराज मंजुले की पिछली फिल्म सैराट का भी संगीत दिया था।


Click it and Unblock the Notifications