आज भी अमिताभ-श्रीदेवी सबके चहेते

बीते कई दशकों से हिंदी सिनेमा की सेवा करने वाले मेगास्टार अमिताभ बच्चन और इस साल करीब 15 साल बाद हिंदी फिल्मों में जबरदस्त वापसी करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी को ही लोग आज भी सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। साल 2012 के लिए वुक्लिप आइकॉन्स सर्वे के मुताबिक आज भी भारत के लोग अमिताभ और श्रीदेवी के दीवाने हैं।

इस सर्वे में कहा गया है कि सबसे मशहूर अभिनेता-अभिनेत्रियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा अमिताभ और श्रीदेवी को वोट मिले हैं। दोनों को 43 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। अमिताभ तो लगातार फिल्मों में सक्रिय है लेकिन श्रीदेवी की लोकप्रियता यहां काफी मायने रखती है क्योंकि वो एक लंबे अरसे से फिल्मों से दूर रही हैं।

इस वोटिंग रिजल्ट में भारत के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा को 53 प्रतिशत वोट मिले हैं जिसके कारण उद्योग जगत के सबसे मशहूर हस्ती रतन टाटा हुए। इस लिस्ट में सेकंड नंबर पर मुकेश अंबानी है जिन्हें 29 % वोट मिले। इसके बाद सुनील भारती मित्तल, अजीम प्रेमजी और चंदा कोचर का नंबर है।

तो वहीं एक बार फिर से संगीतकार लिस्ट में ए आर रहमान का नाम है उसके बाद प्रीतम, शंकर महादेवन हैं तो वहीं सबसे चहेते मेल सिंगर सोनू निगम और फीमेल सिंगर सुनिधि चौहान रहीं।

Amitabh Bachchan, Sridevi
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने साथ में आखिरी रास्ता और खुदा गवाह जैसी क्लासिक फिल्में की हैं जो आज भी दर्शकों के द्वारा काफी पसंद की जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X