खुदा गवाह के सीक्वेल में फिर से नजर आयेंगे श्रीदेवी-अमिताभ?
गौरतलब है कि साल 1992 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी फिल्म खुदा गवाह। जिसमें अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, डैनी, शिल्पा शिरोडकर, नागार्जुन ने लीड रोल किया था। बेहतरीन संगीत, बेजोड़ डॉयलाग और मल्टी स्टार होने के बावजूद फिल्म खुदा गवाह एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी जिसके बाद अमिताभ ने फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
हालांकि जिंदगी में सबकुछ प्लान के हिसाब से नहीं होता है इसलिए इस फिल्म के बाद संन्यास लेने के बाद अमिताभ ने दूसरे क्षेत्रों में काम करने की कोशिश की लेकिन वहां किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें अपने आर्थिक कर्ज को चुकाने के लिए फिर से फिल्मों की ओऱ रूख करना पड़ा और उन्होंने फिल्म मृत्युदाता से फिल्मों में फिर से रीएंट्री की और तब से आज तक वह फिल्मों में सक्रिय हैं।
कहा जा रहा है मनोज देसाई फिल्म में श्रीदेवी को भी लेना चाह रहे हैं जिन्होंने फिल्म खुदा गवाह में डबलरोल किया था, देखते हैं कि फिल्म के सीक्वेल में किन सितारों को लिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
