PICS: अक्षय कुमार की फिल्म.. और एक साथ दिखे तीन सुपरस्टार्स!
अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सोनम कपूर ने की एक साथ फिल्म पैडमैन की शूटिंग। यहां देखिए तस्वीरें।
यह तो हमने आपको बता दिया था कि पैडमैन में अमिताभ बच्चन एक दमदार कैमियो निभाने वाले हैं। बता दें, बिग बी अपना पार्ट शूट भी कर लिया है और सेट से अमिताभ बच्चन की कुछ तस्वीरें भी बाहर आईं हैं।
शाहरूख खान के साथ CLASH.. उसपर अक्षय कुमार का रूखा सा जवाब....!
अमिताभ बच्चन फिल्म के निर्देशक आर बाल्की के लकी चार्म हैं। लिहाजा, फिल्म से उनका जुड़ना हैरान नहीं करता। लेकिन अक्षय कुमार और बिग बी को एक बार फिर साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। फिल्म में बिग बी का कैमियो बस कुछ ही मिनटों का है और यह खुद बिग बी ने ट्विटर पर लिखा है।

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सोनम कपूर ने इसकी शूटिंग आईआईटी दिल्ली में की है। और कैमियो में बिग बी बतौर अमिताभ बच्चन ही दिखाई देंगे.. ना कि कोई अलग किरदार। हम्म.. दिलचस्प..
बता दें, पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिदंगी पर आधारित है। अरुणाचलम ने देश को सैनेटरी नैपकिन बनाने का सबसे सस्ता साधन ढूढ़ निकाला था। यह फिल्म 2018 में गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी।
यहा जानिए 2017 में और कौन से स्टार करने वाले हैं धमाकेदार कैमियो-


Click it and Unblock the Notifications