..................... अमिताभ बच्चन की बड़ी पहल: 300 प्रवासी मजदूर पहुंचेंगे अपने घर, बसों में खाना-पानी का पूरा इंतजाम Amitabh Bachchan sponsors 10 buses for 300 Migrant Labourers watch photos - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन की बड़ी पहल: 300 प्रवासी मजदूर पहुंचेंगे अपने घर, बसों में खाना-पानी का पूरा इंतजाम

प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी आगे आए हैं। अमिताभ बच्चन द्वारा 10 बसों की व्यवस्था की गई है, जिसके जरिए 300 मजदूरों को मुंबई से यूपी के लिए रवाना कर किया गया है। इंस्टाग्राम पर सामने आई तस्वीरों में दावा किया गया है कि मजदूरों के खाने पीने का बंदोबस्त भी किया गया है। इन बसों पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर भी छपी हुई है।

Recommended Video

Sonu sood के बाद Amitabh Bachchan ने इस तरह किया लोगों की मदद | FilmiBeat

बताया गया है कि माहिम दरगाह और हाजी अली दरगाह के साथ बिग बी की ओर से 10 बसों का इंतजाम प्रवासी मजदूरों के लिए किया गया है। इनके जरिए लगभग 300 प्रवासियों को यूपी के विभिन्न स्थानों लखनऊ, अल्लाहबाद, घोड़ाखपुर और भदोही जैसे क्षेत्रों में पहुंचाने व्यवस्था की गई है।

Amitabh Bachchan

सोशल मीडिया पर बताया गया कि इन बसों में लोगों को खाना, स्नैक्स और यात्रा में पानी दिया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल व्यवस्था के साथ साथ सैनिटाइजर और मास्क आदि का भी विशेष ध्यान रखा गया है। 52 सीटों वाली बसों में केवल 25 प्रवासियों को ले जाया गया है। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जा सके।

बता दें एबी कॉर्प लिमिटेड के मैंनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने पहले भी बताया था कि बिग बी रोजाना जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। वह रोजाना खाने के पैकेट जरूरतमंदों के लिए बंटवा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस को 20 हजार पीपीई किट्स, सैनिटाइजर व मास्क भी बांटे थे।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही गुलाबो सिताबो फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

बता दें इन दिनों सोनू सूद भी प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने हेल्पलाइन जारी किया है और लगातार जरूरतमंदों लोगों को घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। सोनू सूद की कई स्टार्स मदद भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X