स्टीवेन संग अमिताभ ने बिताई खूबसूरत शाम
बॉलीवुड के बिग यानी अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से बेहद उत्साहित हैं और उनके उत्साहित होने की वजह है हॉलीवुड एक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ उनकी मुलाकात। अमिताभ बच्चन जो कि पिछले कुछ हफ्तों से भोपाल में प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग में व्यस्त थे कल ही मुंबई वापस लौट आए अमिताभ बच्चन ने कल शाम हॉलीवुड एक्टर स्टीवेन स्पीलबर्ग के साथ गुजारी और साथ ही उनके साथ फिल्मों, रिश्तों और साथ ही भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के ज़रिये इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
स्टीवेन के साथ मीटिंग के बाद अमिताभ ने ट्वीट किया "एक खूबसूरत शाम मिस्टर स्टीवेन स्पीलबर्ग के साथ। फिल्मों, रिश्तों, स्क्रिप्ट्स और भविष्य की योजनाओं सभी के बारे में बात हुई।" अमिताभ बच्चन ने स्टीवेन की तारीफ करते हुए ट्वीट किया "गेस्ट के साथ बात करते हुए। सिंपल, ईमानदार और बेहतरीन। इस शाम के होस्ट थे अनिल अंबानी, और वहां पर ड्रीमवर्क्स की सीईओ और को-चेयरमैन स्टैकी स्नीडर भी मौजूद थीं।" अमिताभ बच्चन ने इन सभी की तस्वीर ट्वीट की है। स्टीवेन स्पीलबर्ग अपनी फिल्म अब्राहम लिंकन की सफलता का जश्न मनाने के लिए भारत आए थे।
स्टीवेन स्पीलबर्ग की फिल्म अब्राहम लिंकन को ऑस्कर्स में कई सारे अवॉर्ड मिले। फिल्म के एक्टर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला साथ ही और भी कई कैटेगरी में लिंकन फिल्म ने अवॉर्ड जीते। इस शाम की मुलाकात के बाद अनिल अंबानी द्वारा सभी के लिए डिनर का आयोजन किया गया। अमिताभ ने ट्वीट किया और जब सब खत्म हो गया तो एक शांत और बेहतरीन डिनर हम चारों के बीच। अमिताभ बच्चन की इन तस्वीरों पर अमिताभ के फैन्स ने भी कई सारे कमेंट्स किये। सभी ने अमिताभ को ढ़ेर सारी बधाईयां दीं और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।


Click it and Unblock the Notifications












