अमिताभ की एक शाम तब्बू के नाम
गौर फरमाइये जनाब, यहां एक खास खबर है। आजकल बॉलीवुड में उम्र पार कर चुके अभिनेता बॉलीवुड की अपनी फेवरिट अदाकाराओं संग अपनी शामें बिता रहे हैं। हाल ही में शम्मी कपूर का पहले दूपिका संग शाम बिताने का मैसेज आया था, फिर दीपिका और शम्मी की मेल-मुलाकात की खबरें आयीं। लेकिन इस खबर का अंत यहीं नहीं हुआ। शम्मी जी ने एक बार फिर दीपिका के साथ शाम बिताने की ख्वाहिश रखी। अभी ये बात पर्दे में है कि शम्मी जी की इल्तजा दीपिका मानेंगी या नहीं।
अब कुछ ऐसा ही वाकया बिग बी के साथ सुनने में आ रहा है। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बॉलीवुड की सशक्त अदाकारा तब्बू से साथ एक खुशनुमा शाम बिताई। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'चीनी कम' में त ब्बू अमिताभ की उनकी सह-अभिनेत्री रह चुकी हैं। तब से अमिताभ तब्बू की एक्टिंग के मुरीद हो गये।
अमिताभ ने इस शाम की खबर अपने ब्लॉग पर दी है। वह लिखते हैं "तब्बू के साथ मुलाकात की शाम अच्छी रही। लंबे समय से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी थी और उन्होंने डीवीडी पर ही 'पा' देखी थी। हमने खूब बातें कीं। हमने फिल्मों, निर्देशकों, अभिनेत्रियों और अभिनेताओं पर चर्चा की।"


Click it and Unblock the Notifications