..................... amitabh Bachchan Special post on aishwarya rai birthday night amid Bachchan family forgets Aishwarya rai 52nd birthday - Hindi Filmibeat

जया अभिषेक श्वेता... सब भूले ऐश्वर्या राय का बर्थडे, लेकिन अमिताभ बच्चन ने ऐसे सेलिब्रेट किया बहू का बर्थडे

Amitabh Bachchan On Aishwarya Rai

Amitabh Bachchan On Aishwarya Rai Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज 52 साल की हो गई हैं। तमाम बधाईयों और शुभकामनाओं के साथ पूरा का पूरा सोशल मीडिया ऐश्वर्या की खूबसूरती से पटा दिखाई दिया। दिन भर ऐश्वर्या की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोश मीडिया पर वायरल रही। इसी बीच बच्चन फैमिली से किसी ने भी ऐश्वर्या को सोशल मीडिया या पब्लिक प्लेटफॉर्म पर विश नहीं किया जो कि चर्चा का विषय रहा। वहीं अब अमिताभ बच्चन ने दिन ढले एक पोस्ट किया जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को ऐश्वर्या राय के बर्थडे से कनेक्ट करके देखा जा रहा है हालांकि बिग बी कहीं भी ऐश्वर्या का नाम लेकर उन्हें विश नहीं किया है। T 5550 - "जीवन, एक बहुत ही महत्व पूर्ण शिक्षक होता है ; अगर आप जो सबक़ सिखाया जाता है, उसे नहीं सीखते, तो वो फिर से सिखाता है !!" इस पोस्ट के साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है जो कि केबीसी के सेट पर ली गई है।

अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही तमाम लोगों का कहना है कि बिग बी ने ऐश्वर्या को बर्थडे के मौके पर इशारों इशारों में ये सीख दी है। बता दें कि ऐश्वर्या राय हर साल अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर विश करते हुए पोस्ट हैं लेकिन अभिषेक और अमिताभ बच्चन की ओर ये इस साल कोई भी पब्लिक विश नहीं आई है।

वर्क फ्रंट की बपात करें तो ऐश्वर्या को आखिरी बार 'पोन्नियिन सेलवन II' में देखा गया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली थी। अभिषेक बच्चन ने भी ऐश्वर्या की परफॉर्मेंस की तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X