सरकार 3 में गणेश आरती गाते दिखेंगे बिग बी..ट्विटर पर दी जानकारी
अमिताभ बच्चन आने वाली फिल्म सरकार 3 में गणेश आरती गाते नज़र आएंगे। इसकी जानकारी खुद अमिताभ ने ट्विटर पर दी।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सरकार 3 जल्द ही आने वाली है। और अब खबर ये है कि सरकार 3 में अमिताभ गणेश आरती भी गाते हुए नज़र आएंगे। अमिताभ न सिर्फ इस फिल्म में गणेश आरती पर पर्फॉर्म करेंगे बल्कि उन्होंने खुद अपनी आवाज़ भी दी है। इसकी जानकारी अमिताभ ने खुद ट्विटर अकाउंट पर दी है।

आपको बता दें कि सरकार 3 का ये गाना जुहू बीच पर फिल्माया गया है। वहीं जानकारी देते चलें कि अमिताभ इससे पहले फिल्म के दोनों भागों में नजर आ चुके हैं। 'सरकार' 2005 में रिलीज हुई। इसके बाद इसका सीक्वल 'सरकार राज' 2008 में आई थी।
कन्नड़ एक्टर की मौत पर जॉन अब्राहम का कुछ ऐसा है रिएक्शन
इस फिल्म में अमिताभ के अलावा जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेई, यामी गौतम, रोनित रॉय और भारत दाभोलकर भी नजर आएंगे। राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म राजनीतिक और आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications