महानायक अमिताभ ने की तारिफ, कहा शाहिद की ‘हैदर’ खास फिल्म है
मुंबई। बहुप्रतिक्षित फिल्म हैदर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहिद, श्रद्धा के अलाना तब्बू, इरफान खान और केके मेनन जैसे दिग्गज कलाकारों ने इस फिल्म को एक नए आयाम तक पहुंचाया है। ये फिल्म प्यार, मोहब्बत और बदलें की भावना पर आधारित है। शाहिद ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

फिल्म में हीरो शाहिद कपूर का लुक और उनकी मां का रोल कर रहीं तब्बू का अंदाज लोगों के बीच में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। तब्बू की गिनती हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में होती है जो रोल और पैसे से ज्यादा फिल्म की कहानी पर ध्यान देती हैं। हैदर देखने के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए उसे एक खास फिल्म करार दिया है।
दो अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म की तारिफ अमिताभ ने की और अपने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा है कि हैदर एक खास फिल्म है। असाधारण प्रदर्शन और एक कुशल संयोजन, कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, तब्बू, इरफान खान और केके मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैदर' विलियम शेक्सपियर के नाटक पर बनी है।


Click it and Unblock the Notifications