दो मिनट में खुशियां या मौत, क्या बोलेंगे अमिताभ बच्चन!
दो मिनट में खुशियां, ये टैगलाइन सुनकर आपको कुछ ही सेकेंड लगेंगे ये समझने में कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मैगी की जो कि युवाओं से लेकर बच्चों, बूढ़ों तक का फेवरेट रहा है। मैगी के ब्रांड अम्बेसडर अमिताभ बच्चन ने भी अपने ऐड में यही बात कही कि दो मिनट में खुशियां बाटें। लेकिन यही दो मिनट अगर जानलेवा बन जाएं तो।
हाल ही में खबर आई है कि मैगी के एक लैब टेस्ट के दौरान उसमें कई हानिकारक पदार्थ मिले हैं जो किसी की जान तक ले सकते हैं। इस खबर के फैलते ही लोगों का एक रिएक्शन आया कि अमिताभ बच्चन जी क्या इस खबर पर अपना रिएक्शन देंगे। जाहिर है कि वो मैगी के ब्रांड अम्बेसडर रहे हैं तो उनका इस विषय पर बोलना काफी आवश्यक है।
उनके कई फैंस तो अमिताभ के एड को देखकर मैगी को पसंद भी करने लगे तो उनके जहन में तो ये सवाल है कि क्या अमिताभ बच्चन ने बिना सोचे समझे सिर्फ इस ऐड को कर लिया या फिर उन्होंने जरुरी नहीं समझा कि अपने फैंस को जो खाने की वो राय दे रहे हैं वो उनकी सेहत के साथ कहीं खिलवाड़ ना कर दे।
अक्सर ही हम बॉलिवुड सेलिब्रिटीज को अलग अलग प्रोडक्ट्स के एड करते देखते हैं लेकिन सच तो ये है कि कई सेलिब्रिटीज खुद उन प्रोडक्ट्स को यूज नहीं करते। सिर्फ उनका प्रचार करते हैं। लेकिन अमिताब बच्चन के फैंस को यकीन है कि अमिताभ अपने फैंस के साथ कोई धोखा नहीं कर सकते और वो जरुर इस विषय पर अपनी टिप्पणी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












