जया बच्चन - श्वेता बच्चन के साथ शूटिंग कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, चोरी से शेयर की तस्वीर
अमिताभ बच्चन अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग, जया बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ कर रहे हैं और अमिताभ बच्चन ने सेट से एक तस्वीर शेयर भी की। ये तस्वीर बेहद प्यारी है क्योंकि अमिताभ बच्चन ने ये तस्वीर चोरी से ली है। तस्वीर में श्वेता बच्चन और जया बच्चन इस बात से बेखबर नज़र आ रही हैं कि उनकी तस्वीर ली जा रही है।
अमिताभ बच्चन ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा - Family at work. हालांकि, ये प्रोजेक्ट क्या है, किसी को नहीं पता, लेकिन शायद ये किसी एड फिल्म की शूटिंग की तस्वीर है।

तस्वीर में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन पारंपरिक परिधानों में नज़र आ रहे हैं। जहां, श्वेता बच्चन ने कुछ सालों पहले ही परदे पर अपना डेब्यू, अमिताभ बच्चन के साथ एक एड फिल्म में किया है वहीं जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को साथ देखकर ही फैन्स खुश हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











