#LeakedPics: एक और सुपरस्टार कैमियो हो गया शूट...बस 100 करोड़ की गिनती करिए!
अमिताभ बच्चन ने आर बाल्कि के लकी चार्म है और फिल्म को शुभ करने के लिए अक्षय कुमार और सोनम कपूर स्टारर पैडमैन में एक कैमियो शूट कर चुके हैं। तस्वीरें देख कर आप भी खुश हो जाएंगे।
बॉलीवुड में कैमियो का मौसम चल रहा है। शाहरूख खान, सलमान खान की ट्यूबलाइट में कैमियो कर रहे हैं तो अक्षय कुमार नाम शबाना में कैमियो कर चुके हैं।
आमिर खान सीक्रेट सुपरस्टार में कैमियो कर रहे हैं। वहीं सलमान खान जुड़वा सीक्वल में भी सुपरस्टार कैमियो कर रहे हैं। अब अमिताभ बच्चन ने भी अक्षय कुमार के लिए कैमियो कर डाला है।

अमिताभ बच्चन ने अक्षय कुमार की पैडमैन के लिए एक सुपरस्टार कैमियो शूट किया है। इस सीन में सोनम कपूर भी मौजूद है। फिल्म में अक्षय के साथ राधिका आप्टे भी हैं।
वैसे तो अमिताभ बच्चन कह चुके हैं कि मेरी फिल्म कभी भी 100 करोड़ नहीं कमा सकती। लेकिन डायरेक्टर आर बाल्कि के लकी चार्म तो अमिताभ बच्चन ही हैं।
एक तरफ उन्होंने बच्चन साहब को पा और शमिताभ जैसी फिल्में दीं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने की एंड का, पैडमैन और आर बाल्कि की पत्नी गौरी शिंदे की इंग्लिश विंग्लिश में कैमियो किया।


Click it and Unblock the Notifications