अजय देवगन और अमिताभ बच्चन ने जोर शोर से शुरु की Mayday की शूटिंग, सेट से वायरल हुई तस्वीरें
अजय देवगन ने निर्देशन में बन रही फिल्म 'मे डे' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। शूटिंग शुरू होते ही सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन को साथ साथ देखा जा सकता है। बता दें, यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी। फैंस इन दो सितारों को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
साल 2020 दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हैदराबाद में इस फिल्म का अहम हिस्सा शूट किया गया था। वहीं, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने मुंबई में फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग की है।

खास बात है कि इस फिल्म में अजय देवगन ना सिर्फ अभिनय करते हुए दिखेंगे, बल्कि उन्होंने प्रोडक्शन और निर्देशन का भी जिम्मा उठाया है। बता दें, इन दोनों अभिनेताओं ने 'मेजर साब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', 'हिंदुस्तान की कसम' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं, अब लगभग 7 सालों के बाद ये साथ आ रहे हैं।
जब प्रियंका चोपड़ा को निर्देशक ने रातोंरात फिल्म से किया आउट- ऐश्वर्या राय से किया था रिप्लेस


Click it and Unblock the Notifications











