DHAMAKA: अक्षय कुमार की 'पैडमैन' से जुड़े.. एक और सुपरस्टार
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन में अमिताभ बच्चन एक दमदार कैमियो निभाते नजर आएंगे। बता दें, बिग बी निर्देशक आर बाल्की के लकी चार्म हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन अपनी कहानी की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो यह फिल्म अब और भी खास होने वाली है। क्यों.. तो बता दें कि पैडमैन में अमिताभ बच्चन एक दमदार कैमियो निभाने वाले हैं।
अमिताभ बच्चन फिल्म के निर्देशक आर बाल्की के लकी चार्म हैं। लिहाजा, फिल्म से उनका जुड़ना हैरान नहीं करता। लेकिन अक्षय कुमार और बिग बी को एक बार फिर साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। फिल्म में बिग बी का कैमियो बस कुछ ही मिनटों का है और यह खुद बिग बी ने ट्विटर पर लिखा है।

बता दें, पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिदंगी पर आधारित है। अरुणाचलम ने देश को सैनेटरी नैपकिन बनाने का सबसे सस्ता साधन ढूढ़ निकाला था। यह फिल्म 2018 में गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी।
यहा जानिए 2017 में और कौन से स्टार करने वाले हैं धमाकेदार कैमियो-


Click it and Unblock the Notifications











