First Pic: अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर ने की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग, ये तस्वीर देख आप कांप जाएंगे
अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर इस समय मनाली में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए खुद अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर, अपने ट्विटर पर पोस्ट की है जिसे देखकर कोई भी कांप जाएगा। दरअसल, इस तस्वीर के साथ डीटेल ही ऐसी है।
अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वो माईनस 3 डिग्री तापमान पर शूटिंग कर रहे हैं लेकिन चूंकि अब ये काम है तो करना ही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर के गुरू की भूमिका में है।

गौरतलब है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन की तबीयत, काफी खराब थी और वो इसके चलते काफी समय तक अस्पताल में थे। लेकिन इलाज पूरा होने के बाद उन्होंने सेट पर उतने ही जोश के साथ वापसी की। पहले अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति का फिनाले शूट किया जिसके लिए उन्होंने लगातार 12 घंटे शूटिंग की और अब वो मनाली पहुंच चुके हैं।
फिल्मों में अमिताभ बच्चन अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं जो कि काफी शानदार है। ब्रह्मास्त्र के अलावा वो आयुष्मान खुराना के साथ गुलाबो सिताबो की भी शूटिंग कर रहे हैं। देखिए कैसी रही है अब तक बच्चन साहब की दूसरी पारी


Click it and Unblock the Notifications