महात्मा गांधी के जन्मस्थान पोरबंदर में अमिताभ करेंगे शूटिंग

जानिए खेल जगत का हाल
अमिताभ ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर जारी अपनी टिप्पणी में लिखा है,हवाई जहाज से जामनगर पहुंचा और फिर सड़क द्वारा पोरबंदर में गांधी जी के जन्मस्थान की ओर रवाना हुआ। अब महात्मा मेरे करीब हैं। अहमदाबाद और साबरमती आश्रम के बाद अब पोरबंदर के माध्यम से जैसे इतिहास, संस्कृति और भावनाएं, सबकुछ एक साथ हो गई हैं।
जानिए जीवन के बारे में
67 वर्षीय अमिताभ जो गुजरात पर्यटन के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। इस समय वह राज्य के ऐतिहासिक और कुछ धार्मिक स्मारकों के दौरे पर आए हैं। अमिताभ लिखते हैं, कल रात मैंने अक्षरधाम मंदिर का दर्शन किया तथा लेजर वाटर शो देखा। यह मंदिर अद्भुत है। इसका वास्तु शानदार है। यह तकनीक और विश्वास का एक अनूठा मिश्रण है।
ahmdabad amitabh bachchan अमिताभ बच्चन अहमदाबाद गुजरात टि्वटर पोरबंदर ब्रांड एम्बेस्डर महात्मा गांधी brand ambessdar gujarat mahatama gandhi porbandar twitter


Click it and Unblock the Notifications