..................... Amitabh Bachchan in Shirish Kunder's film 'Common Man' | शिरीष कुंदर के 'कॉमन मैन' बनेगें अमिताभ बच्चन - Hindi Filmibeat

शिरीष कुंदर के 'कॉमन मैन' बनेगें अमिताभ बच्चन

amitabh bachchan
निर्देशक शिरीष कुंदर की आने वाली फिल्म 'कॉमन मैन' में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन दिखाई देंगे। कोरियोग्राफर निर्देशक फराह खान के पति कुंदर ने बताया कि यह मेरा सपना था कि मैं 69 वर्षीय अभिनेता के साथ काम करूं और इसके लिए मैने छह सालों तक बढ़िया पटकथा का इंतजार किया है।

कुंदर ने टिवट् किया है कि सीनियर बच्चन के साथ काम करने का मेरा सपना आखिरकार सच हो गया। अच्छी पटकथा के लिए मैने छह साल तक इंतजार किया। और फिल्म है कॉमन मैन। उन्होंने लिखा है कि कॉमन मैन एक प्रेरणादायक कहानी है जिससे सभी व्यक्ति खुद को जोड़ कर देख सकते हैं।

इससे पहले 38 वर्षीय कुंदर ने सलमान खान अभिनीत फिल्म जानेमन बनायी थी जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुयी थी। इस समय वह अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 3 डी फिल्म जोकर के लिए काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X