Pic of the day: ये बॉलीवुड की पहली सेल्फी है!
[PIC OF THE DAY] अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह है। और आए दिन ये बात साबित होती रहती है। इस उम्र में भी उनके काम करने के जज़्बे को सब सलाम करते हैं। ऐसे में बच्चन साहब भी उन लोगों से हमेशा जुड़े रहते हैं जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। यानि कि उनके फैन्स।
आए दिन हम आपको स्टार्स की पुरानी तस्वीरें दिखाते रहते हैं। ये भी ऐसी ही एक तस्वीर है। या यूं कहिए कि ये बॉलीवुड की पहली सेल्फी है। क्योंकि ऐसा कहना है खुद बच्चन साहब का।
[बिग बी के साथ ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीरों में भी प्यार के रंग]
उन्होंने अपने ट्विटर पर ये तस्वीर शेयर कर के कहा कि कौन कहता है कि सेल्फी आज की चीज़ है। मैंने तो 1980 में ही इसे अपना लिया था। वाकई इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन ने फोन के रिसीवर को इस पोज़ में पकड़ा है कि अगर फोन पर कैमरा होता तो ये एक परफेक्ट सेल्फी होती और बॉलीवुड की पहली भी!


Click it and Unblock the Notifications













