अमिताभ नहीं शमिताभ का स्केच देखिए
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म का नाम याद है । जी नहीं हमें पता थी कि पीकू ही बोलेंगे आप। हम बात कर रहे हैं शमिताभ की। आर बाल्कि की इस फिल्म में अमिताभ के साथ अक्षरा हासन और धनुष भी काम कर रहे हैं। कोलकाता से पीकू की शूटिंग निपटा कर अमिताभ बच्चन गुजरात में शमिताभ की शूट कर रहे हैं और उन्होंने अपने ब्लॉगर्स को दिया एक तोहफा। शमिताभ का स्केच। इस स्केच को अमिताभ बच्चन के ऑफिशियल ब्लॉग पर देख सकते हैं।
गौरतलब है कि चीनी कम और पा के बाद अमिताभ बच्चन और आर बाल्कि तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं और शमिताभ को लेकर अभी तक ज़्यादा जानकारी किसी के पास नहीं है। ऐसे में अमिताभ बच्चन का ये स्केच काफी उत्सुकता जगाता है कि फिल्म आखिर किस बारे में है और अमिताभ को किस रूप में पेश करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












