..................... Amitabh Bachchan shares selfies from Brahmastra prep makes a typo and refers to Ranbir as Ranveer - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने ब्रह्मास्त्र के सेट से पोस्ट की तस्वीर, कर दी इतनी बड़ी गलती

अमिताभ बच्चन इन दिनो फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी चल रहे है और फिल्म के सेट से काफी ज्यादा मस्ती भी कर रहे हैं जिसकी फोटो हाल ही में वायरल हो रही है। बता दे कि सभी स्टारकास्ट के साथ अमिताभ बच्चन ने एक सेल्फी ली और उसको पोस्ट कर दी। अमिताभ बच्चन को पता भी नही था कि उनसे कितनी बड़ी गलती हो गई है जब उन्होने कैप्शन कुछ ऐसा लिखा कि न्यूज बन गई।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने फोटो पोस्ट कि आलिया और रणबीर कपूर के साथ..लेकिन कैप्शन मे अमिताभ बच्चन ने गलती कर दी और रणबीर की जगह रणवीर का नाम लिख दिया। इस पोस्ट के आने के बाद कई जगह इसको लेकर चर्चा है और कमेंट भी आ रहे है।

amitabh bachchan, ranbir kapoor, ranveer singh, alia bhatt, brahmastra, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, ब्रह्मास्त्र

आपको बता दे कि लगातार आ रहे कमेंट ते बाद अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट और किया और उसमें लिखा कि वो रणबीर लिखना चाह रहे थे रणवीर नहीं।

अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि वो फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर शूटिंग कि तैयारी कर रहे है। अमिताभ ने ये भी कहा कि में इसके साथ साथ दांत ब्रश करने की भी तैयारी कर रहे है। गौरतलब है कि फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्चा किया जा रहा है।

वहीं ज्यादातर शूटिंग भी विदेश में हो रही है। खास बात है कि ब्रह्मास्त्र को 3डी पर रिलीज करने का भी प्लान किया जा रहा है। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होने जा रहा है.. जब एक फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी।

यह करण जौहर की महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और सेट पर काफी ज्यादा मस्ती भी चल रही है। इस फिल्म में आलिया और रणबीर की केमेस्ट्री आपको देखने को मिलेगी।

इस समय दोनो की लवस्टोरी काफी ज्यादा चर्चा मे चल रही है और हाल ही में रणबीर कपूर ने आलिया के साथ डेट की बात को कंफर्म किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X