अमिताभ बच्चन के दो साथी, दो फिल्मों की एनिवर्सरी, श्रीदेवी की खुदा गवाह, इरफान की पीकू, यूं किया याद
अमिताभ बच्चन के लिए 8 मई कुछ पुरानी यादें लेकर आया जो उनके दिल को थोड़ा सा दुखा गया। दरअसल, 8 मई को अमिताभ बच्चन की दो फिल्में रिलीज़ हुई थीं - पहली पीकू और दूसरी खुदा गवाह।
अमिताभ बच्चन ने इन दोनों ही फिल्मों को याद किया और अपना दुख साझा किया। दोनों ही फिल्मों के साथी कलाकार अब नहीं रहे।

जहां पीकू में अमिताभ बच्चन और इरफान खान की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई थी वहीं दूसरी तरफ खुदा गवाह के साथ अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता था।
दुखद ये है कि ये दोनों ही कलाकार असमय मृत्यु का शिकार हुए और दोनों का ही अचानक दुनिया से चले जाना हर किसी को सदमा दे गया था।


Click it and Unblock the Notifications











