अमिताभ बच्चन, आलिया और रणबीर ने पढ़ी ब्रह्मास्त्र की स्क्रिप्ट, शुरु होगा शूटिंग का दूसरा सेशन

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनो फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते है और सोशल मीडिया पर अपनी हर एक्टिविटी की जानकारी देते है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कुछ फोटो पोस्ट की है जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आ रहे है। आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के दूसरे सेशन की शुरुआत से पहले फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे।

अमिताभ बच्चन अब आलिया और रणबीर को शूटिंग के लिए ज्वाइन करने वाले है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें दोनो अमिताभ बच्चन के गले मिल रहे है।

Amitabh bachchan, alia bhatt, ranbir singh, brahmastra, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र

फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड अमिताभ बच्चन ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कल से शुरु हो रही है और उसकी तैयारी आज से शुरु हो कर दी है। फोटो में फिल्म की स्क्रिप्ट साफ नजर आ रही है।

ये कोई पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने सेल्फी पोस्ट की है बल्कि कुछ दिन पहले भी वो ऐसा कर चुके है जब उनसे रणबीर के नाम को लेकर गलती हो गई थी।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने फोटो पोस्ट की थी आलिया और रणबीर कपूर के साथ..लेकिन कैप्शन मे अमिताभ बच्चन ने गलती कर दी और रणबीर की जगह रणवीर का नाम लिख दिया था।

इस पोस्ट के आने के बाद कई जगह इसको लेकर चर्चा है और कमेंट भी आ रहे थे। अमिताभ बच्चन ने बाद में इसको बदल भी दिया था। अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि वो फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर शूटिंग कि तैयारी कर रहे है।

अमिताभ ने ये भी कहा थी कि मैं इसके साथ साथ दांत ब्रश करने की भी तैयारी कर रहे है। गौरतलब है कि फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्चा किया जा रहा है। यह करण जौहर की महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है।

फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और सेट पर काफी ज्यादा मस्ती भी चल रही है। इस फिल्म में आलिया और रणबीर की केमेस्ट्री आपको देखने को मिलेगी।

इस समय दोनो की लवस्टोरी काफी ज्यादा चर्चा मे चल रही है और हाल ही में रणबीर कपूर ने आलिया के साथ डेट की बात को कंफर्म किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X