..................... Amitabh Bachchan shares how he quit smoking and drinking in a moment, shared his story. अमिताभ बच्चन ने यूं छोड़ दी थी एक झटके में शराब और सिगरेट, शेयर की बेहद दिलचस्प कहानी। - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने यूं छोड़ दी थी एक झटके में शराब और सिगरेट, शेयर की बेहद दिलचस्प कहानी

amitabh sholay

Amitabh Bachchan on quitting smoking and drinking: 'प्रोजेक्ट के' के सेट पर चोटिल होने के बाद अमिताभ बच्चन फिलहाल अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अमिताभ बच्चन डॉक्टर्स की देखरेख में हैं लेकिन, इन सब के बीच बिग बी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग पर भी कई किस्से शेयर किया करते हैं। सोमवार को अमिताभ बच्चन ने शेयर किया कि, कैसे उन्होंने एक झटके में अपनी सिगरेट और शराब पीने की आदत को छोड़ दिया था। उन्होंने शेयर किया कि, कैसे लैब में शराब पीने के लिए वो अपने दोस्तों के साथ जमा हुए लेकिन, इसके बाद की घटना के बाद उन्होंने हमेशा के लिए शराब-सिगरेट को छोड़ दिया।

उन्होंने ये भी शेयर किया कि शराब और सिगरेट पीना किसी भी शख्स की अपनी निजी च्वाइस हो सकती है। उन्होंने लिखा है- प्रैक्टिकल की बातें स्कूल के दिनों की यादों को ताजा कर देती है। एक्सप्रेशन सको स्कूल में हमेशा मिक्स करने और गैजेटरी के साथ खेलने के संदर्भ में लिया जाता था। कॉलेज की वही रूटीन रोज होती थी।'

लैब में की पार्टी
आगे अमिताभ बच्चन ने लिखा है- एक दिन जब ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए आखिरी पेपर खत्म हो गया तो कुछ दोस्त साइंस की लैब में शराब पीकर जश्न मना रहे थे। वो एकदम प्योर शराब पी रहे थे सिर्फ एक्सपेरिमेंट के लिए। और वो बुरी तरह बीमार पड़ गए। इस घटना ने बहुत ही जल्दी मुझे सबक सिखा दिया था कि शराब पीने के क्या दुष्परिणाम या इससे भी घातक परिणाम हो सकते हैं।'

कोलकाता में शुरू की सोशल ड्रिकिंग
बता दें कि अमिताभ बच्चन ना सिगरेट पीते हैं और ना शराब को वो हाथ लगाते हैं। विद्यार्थी जीवन के दौरान अमिताभ बच्चन ने यह छोड़ दिया था। उन्होंने आगे शेयर किया है कि, कोलकाता में नौकरी के दौरान उन्होंने सोशल ड्रिकिंग शुरू की लेकिन, फिर इसे भी उन्होंने छोड़ दिया। अमिताभ बच्चन ने साथ ही बताया कि अगर कोई चाहे तो एक झटके में शराब और सिगरेट छोड़ सकता है।

छोड़ने का बताया सबसे आसान तरीका
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है- 'इसे छोड़ने का सबसे आसान तरीका यही है कि तुरंत ही दृढ निश्चय कर लो कि छोड़नी है और फिर छोड़ दो। यह सबसे आसान तरीका है। सिगरेट को अपने होंठों पर ले जाकर क्रश कर दो और हमेशा के लिए बाय बोल दो। शराब का जो ग्लास है उसे तोड़ दो।'

Read more about: amitabh bachchan bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X