अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्विमिंग एक्सपीरियंस, फैंस ने 'पीएम मोदी के स्नॉर्कलिंग' से जोड़ा

Amitabh Bachchan, PM Modi, Narendra Modi,

Amitabh Bachchan PM Modi: मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने अनोखे सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने स्विमिंग एक्सपीरियंस को याद करते हुए मजेदार किस्सा साझा किया। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने व्हाइट स्लीवलेस टीशर्ट और लाइफगार्ड जैकेट पहने पानी पर चलते हुए अपनी एक नई तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन दिया और लिखा- ''मैंने पूछा- एक्सक्यूज मी सर....?' गाइड ने कहा, 'यस?', मैंने पूछा, 'अमेरिका कितनी दूर है?' गाइड ने जवाब दिया, 'शट अप, तैराकी करते रहो'।''

फैंस ने कमेंट में लिखा: "मोदी जी बनाम अमिताभ जी"। एक यूजर ने कहा, ''मोदी ट्रेंडिंग!'' तो बच्चन सर ने भी एक तस्वीर शेयर कर दी है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप दौरे पर स्नॉर्कलिंग का लुत्फ उठाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।'

एक अन्य फैन ने कहा: "मोदी जी से प्रेरणा ली है आपने भी," एक अन्य ने लिखा, "क्या आप मिस्टर मोदी से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं?" अमिताभ को अब से पहले क्विज-बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के होस्ट के रूप में देखा गया था। उनके पास पाइपलाइन में 'कल्कि 2898 एडी', 'बटरफ्लाई' और 'वेट्टाइयां' हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X