अमिताभ बच्चन और रोमांस..स्कूल में खूब धड़का था इनका दिल

अमिताभ बच्चन को भले ही आज हम एंग्री यंग मैन के रूप में जानते हैं, लेकिन रोमांटिक रोल में भी अमिताभ ने हमेशा वाहवाही लूटी है। अमिताभ का रोमांटिक अंदाज उस समय के हिसाब से काफी फ्रेश था, जिस वजह से दर्शकों के दिलों में उन्हें स्पेशल जगह मिल गई। लेकिन यहां आपको बता दें, सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि बिग बी असल जीवन में भी काफी रोमांटिक हैं।

बिग बी को हमने कई फिल्मों में छात्र के रूप में रोमांस करते दिखा है। लेकिन क्या आपको पता है कि असल जिंदगी में भी अमिताभ का रोमांस से परिचय स्कूल में ही हुआ था। जी हां, यह बात खुद अमिताभ बच्चन ने कही है। कोयल पुरी के लोकप्रिय टेलीविजन टॉक शो 'काउचिंग विद कोयल' में एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ ने स्कूल के दिनों के अपने रोमांस व अन्य चीजों पर खुलकर बात की।

कोयल के यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्मों की तरह असल जिंदगी में भी जब आप छात्र थे, तो रोमांस किया? तो अमिताभ ने कहा कि, 'आप कॉलेज में जवां व स्वच्छंद होते हैं..तो यह आम बात होती है।' उन्होंने बताया कि, 'मेरा रोमांस शेरवुड स्कूल में शुरू हुआ। हमारे स्कूल के साथ एक सिस्टर स्कूल था, जिसका नाम 'ऑल सेंट्स' था।'

स्कूल की बातों को बांटते हुए अमिताभ ने आगे कहा, 'ऑल सेंट्स स्कूल में एक बड़ी सी दीवार होती थी, जो लड़कियों को उन पर नजर रखने वाले हम जैसे लड़कों से बचाती थी। स्कूल में वह दीवार हम लड़कों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी। हमारे लिए वहां तक जाना काफी बड़ी उपलब्धि होती थी। लड़कों के बीच बात हुआ करती थी कि क्या तुम दीवार तक गए? इतना ही नहीं, हम दीवार पर चढ़ जाया करते। उसके बाद दीवार के उस ओर मौजूद किसी भी लड़की से कहते कि क्या तुम फलां लड़की को बुला सकती हो?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X