अमिताभ बच्चन ने बांटा ICU के दिनों का दर्द - गर्दन काट कर मशीन लगाई गई थी, नाक काटकर पाईप
अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग में अपने कुली के दिनों की यादें साझा की। जब वो आईसीयू में ज़िंदगी और अस्पताल के बीच झूल रहे थे और पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा था। अमिताभ बच्चन ने लिखा ये जो नाक पर निशान है।
ये तब काट कर कुछ पाईप यहीं सिल दिए गए थे। क्योंकि मैं हमेशा इलाज के दौरान परेशान होकर उन्हें नोच देता था।

मैं कोमा में ही रहता था, अकसर बेहोशी में। इसलिए ये पाईप सिल दिए गए थे जिससे कि मैं ज़िंदा रह सकूं और इन्हें नोंच कर ना फेंक दूं। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी आवाज़ कैसे खोई थी।
अमिताभ बच्चन ने लिखा ये जो गर्दन के नीचे एक निशान है। उन दिनों में गर्दन काट कर एक मशीन लगाई गई थी। जिससे कि आप सांस ले सकें। और जब तक मशीन रहती थी आपकी आवाज़ चली जाती थी। कुछ बोल नहीं सकते थे।
जब कुछ बोलना होता था तो या तो इशारा करते थे या फिर पेन कॉपी मांग कर, उसी पर कुछ गोंच कर लिखने की कोशिश करते थे। गौरतलब है कि कुली के बाद अमिताभ बच्चन का दूसरा जन्म माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












