साल 2020 में कोविड से परेशान होकर अमिताभ बच्चन ने 2021 की नींबू-मिर्च से उतारी नजर
साल 2020 को लेकर सोशल मीडिया पर बॅालीवुड के कई स्टार्स एक्टिव रहे हैं। ऐसे में जिसका नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा है वह और कोई नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन रहे हैं। अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस के दौरान लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोरोना काल से जुड़े कई पोस्ट अपलोड किए हैं। साल 2020 देश के साथ दुनिया के लिए काफी खराब रहा है। जहां पर कई लोगों की नौकरी गई तो कई लोगों की जिंदगी भी।
कोरोना के इलाज का इंतजार सारी दुनिया कर रही है। ऐसे में साल 2020 के जाने और नए साल 2021 के आने में महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं। साल 2020 को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने भी इस पर एक तस्वीर शेयर की है।

जिसमें लिखा हुआ है कि साल 2021 इसके ठीक नीचे नींबू और मिर्ची लटकते हुए दिखाया गया है। ताकि साल 2021 को किसी की नजर ना लगे। अमिताभ ने ये मीम शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हुआ कि कृपा कृपा कृपा। फैंस अमिताभ के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि साल 2020 अमिताभ बच्चन के लिए भी कोविड की बीमारी लेकर आया था। जहां पर उनके परिवार यानी कि अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती भी आराध्या भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। अमिताभ कई दिनों तक अस्पताल में एडमिट थे। ठीक होने के साथ उन्होंने केबीसी के नए सीजन की भी शूटिंग शुरू की।
साथ ही अपनी फिल्मों का भी बकाया काम पूरा किया। साल 2021 में अमिताभ की झोली में कई फिल्में और प्रोजेक्ट हैं। फिलहाल अमिताभ के साथ दुनिया इस साल के साथ कोरोना के बीत जाने का भी इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications