अमिताभ बच्चन की गोद में बेबी ट्विंकल खन्ना..इतनी क्यूट तस्वीर की देखते रह जाएंगे आप
अमिताभ बच्चन ने अपनी, श्वेता बच्चन और ट्वकिंल खन्ना की एक बहुत प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
अमिताभ बच्चन पिछले कई सालों से लगातार अपना ब्लॉग लिखते आ रहे हैं। उन्होंने 2009 में इसकी शुरूआत की और एक दिन भी ऐसा नहीं हुआ जब अमिताभ बच्चन ने इसे अपडेट नहीं किया। हाल में भी उन्होंने अपनी और रानी मुखर्जी की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी।
[अक्षय कुमार के नेशनल अवार्ड जीतने पर रवीना टंडन का तगड़ा रिएक्शन]
इस बार अमिताभ बच्चन ने अपनी एक बहुत ही पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके गोद में दो छोटी बच्चियां नजर आ रही हैं। ये कोई नहीं बल्कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन और ट्विंकल खन्ना हैं। जी हां और तीनो ही इस तस्वीर में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन अपनी बेटी के श्वेता के साथ उन्हीं के अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। तो ट्विंकल खन्ना अपने ही ख्यालों में खोई हुई हैं। दोनों की तस्वीर वाकई काफी क्यूट है। आपको बता दें कि राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे।
दोनों ने कुछ फिल्में भी साथ में की । फिलहाल अमिताभ बच्चन की अगली आने वाली फिल्म अयान मुखर्जी की ड्रैगन होगी। जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications