अमिताभ बच्चन ने शेयर की इन दो बच्चियों की तस्वीर- नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय कई फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं लेकिन इस उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल इस ट्वीट में उन्होने दो बच्चियों की तस्वीर साझा की है। बता दें कि इस तस्वीर में दिख रही दोनो बच्चियां.. लता मंगेशकर और आशा भोसले हैं। अमिताभ बच्चन ने इस पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि.. लता जी, और आशा जी के बचपन का चित्र!
आज लता जी के Tweet में पढ़ा कैसे उन्होंने अपने गुरुओं को याद किया, और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया telepathy!! अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को जैसे ही ट्वीट किया..

इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई हैं। अमिताभ बच्चन कि वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इस समय वो फिल्म ब्रह्मास्त्र और झुंड को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। झुंड के सेट उनकी कई तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक और बड़ी उपलब्धि तब हासिल कर ली थी जब उन्होने ट्विटर पर 4 करोड़ फॉलोवर्स पूरे किए थे। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय अभिनेता बने थे। फिलहाल आपको लता मंगेशकर और आशा भोसले की ये तस्वीर कैसी लगी.. कमेंट करके बताएं।


Click it and Unblock the Notifications











