अमिताभ बच्चन ने दी कोरोना ब्रेकिंग न्यूज- "रूम में घुसा चमगादड़"- लोगों ने कर दिया जमकर ट्रोल

By Staff

कोरोना के संकट के बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा ट्विट किया, जिसे देखकर लोग भड़क उठे। बिग बी ने ट्विट किया कि उनके कमरे में एक चमगादड़ घुस आया, बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला, कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा। यह ट्विट लोगों को काफी कड़वी लगी, और कुछ यूजर्स के अनुसार अमिताभ बच्चन जैसे स्टार से ऐसी बात सुनना निराशाजनक है।

अमिताभ बच्चन ने ट्विट कर लिखा- 'ब्रेकिंग न्यूज, इस घंटे की खबर.. क्या आप विश्वास करेंगे.. एक चमगादड़ अभी मेरे कमरे जोकि जलसा के तीसरे फ्लोर पर है, आ गया। बड़ी मुश्किल से बाहर निकला.. कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा।'

Amitabh Bachchan

इस पोस्ट पर जहां कुछ लोगों ने उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि, एक पॉपुलर पर्सनालिटी से इस तरह की बात की उम्मीद नहीं थी। चमगादड़ हानिकारक नहीं होते हैं। वहीं, एक ने लिखा- चमगादड़ कीट नियंत्रण में मदद करते हैं। और अभी तक प्रूव नहीं हुआ है कि चमगादड़ से ही वायरस फैला है। इस तरह की भ्रांति ना फैंलाएं।

बहरहाल, कोरोना के इस जंग में अमिताभ बच्चन पूरी तरह से अपना योगदान दे रहे हैं और लाखों लोगों की मदद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X