..................... Amitabh Bachchan shares birth moments of Abhishek Bachchan on his Birthday - Hindi Filmibeat

"कल की ही बात लगती है", बिग बी ने बांटे जूनियर बी के बचपन के किस्से

5 फरवरी को अभिषेक बच्चन अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन जितने शरारती हैं, उतने ही संजीदा। उनके जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। हालांकि अमिताभ और अभिषेक की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी बहुत ही प्यारी है। दोनों ने अपने ट्विटर अकाउंट तक पर नाम में सामंजस्य बिठाया है। जहां बिग बी का अकाउंट है सीनियर बच्चन वहीं अभिषेक तो जूनियर बच्चन नाम से ही फेमस हैं।

अभिषेक के बर्थ डे पर अमिताभ ने याद किया कि कैसे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जमकर जश्न हुआ था। एक शैंपेन की बोतल और सिगार। सबने इस पल का जश्न मनाया था और अमिताभ के इस पोस्ट को पढ़ कर लगा जैसे वो इन्हीं ख्यालों में डूबे हों कि ये तो कल की ही बात थी। वहीं आज अभिषेक अपने जीवन के 39वें साल में कदम रख रहे हैं।
CUTE PICS:आराध्या बच्चन ने देखी दादू बी की फैन फॉलोइंग!

ट्विटर पर भी अपने विचार शेयर करते हुए बिग बी ने जूनियर बी को बधाई देते हुए गर्व से कहा कि मेरा सबसे अच्छा दोस्त आज 39 साल का हो गया। क्योंकि अब वो मेरी परछाई नहीं, मेरे बराबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X