..................... अमिताभ बच्चन ने कोरोना से लड़ने का आइडिया किया शेयर | Amitabh Bachchan Shares An Idea To Help Fight Coronavirus - Hindi Filmibeat

कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों की पड़ी कमी ? अमिताभ बच्चन ने शेयर किया आइडिया

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। यानि की कोई भी घरों से बाहर नहीं निकल सकता है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे घरों में बैठे हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी समय समय पर फैंस के साथ कोरोना संबंधित जानकारियां शेयर कर रहे हैं और जागरूक कर रहे हैं। हाल ही में, बिग बी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जहां उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल की कमी से निपटने का एक आइडिया बताया है।

बिग बी ने एक कमेंट का स्क्रीन शॉक डालते हुए ट्विट में लिखा, 'ये मेरे हिसाब से काफी फायदेमंद आइडिया है। इसे मेरे इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने डाला है।'

Amitabh Bachchan

इस कमेंट में लिखा है, 'एक आइडिया जो सभी सरकारी प्रशासन को भेजा जा सकता है। लॉकडाउन के चलते इस वक्त रेल सेवाएं भी काम नहीं कर रही हैं। रेल की बोगियां वहीं खड़ी हैं। हर बोगी में 20 कमरे हैं जिन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। 3000 रेलों के हिसाब से 60 हजार कमरों में लोगों को आइसोलेशन में रखा जा सकता है। अस्पताल ना होने से ये तो बेहतर है।'

इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन लगातार लोगों को घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने जिम करते हुए भी अपना एक वीडियो शेयर किया था और लोगों को सेहत के ख्याल रखने की सलाह दी थी।

बता दें, भारत में अब तक कोरोना के 649 केस सामने आए हैं, जिनमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 42 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा केस देखे जा चुके हैं.. यहां 124 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X