पोती आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया खास पोस्ट-क्यूट PICS
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का आज जन्मदिन है। इस मौके पर आराध्या के दादाजी यानी अमिताभ बच्चन ने पोती के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आराध्या बच्चन के 9 फोटो हैं। हर साल की आराध्या बच्चन की तस्वीर हैं जिसमें अभी तक की पोती की जर्नी को दिखाया गया है। साथ ही बिग बी ने आराध्या बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं।
आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर हर साल शानदार पार्टी का आयोजन होता है लेकिन इस बार माना जा रहा है कि आराध्या के बर्थडे पर मम्मी ऐश्वर्या और पिता अभिषेक बच्चन ने पार्टी नहीं रखी है। इसकी वजह कोरोना महामारी बताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि आराध्या के जन्मदिन पर छोटी सी घर में ही एक पार्टी हो सकती है जिसमें सिर्फ परिवार व करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
बता दें इस बार बच्चन परिवार ने दिवाली पार्टी का आयोजन भी नहीं किया है। दरअसल इस साल कोरोना के अलावा श्वेता नंदा बच्चन की सास रितु नंदा का निधन भी हुआ था। इसके चलते इस जश्न को कैंसिल कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











