अमिताभ बच्चन ने शेयर की जया बच्चन की शानदार अनदेखी तस्वीर- स्वामी विवेकानंद बनी थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर हो या इंस्टाग्राम, वो अक्सर अपनी पुरानी फिल्मों के सेट की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसे देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प रहता है। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी नहीं, बल्कि जया बच्चन की एक अनदेखी और शानदार तस्वीर शेयर की है, जहां जया बच्चन स्वामी विवेकानंद के लुक में नजर आ रही हैं। यह तस्वीर उनकी बंगाली फिल्म से है, जो कभी पूरी नहीं हो पाई।

बिग बी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "बंगाली फिल्म दागतर बाबू में विवेकानंद का रोल निभा रही थी जया.. लेकिन फिल्म पूरी नहीं बन पाई.." इस तस्वीर में जया बच्चन का लुक कमाल कर लग रहा है।

Jaya Bachchan

जया बच्चन ने हिंदी फिल्मों के साथ साथ कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। और उनका यह लुक देखना निश्चित तौर पर फैंस के लिए उत्साहित करने वाली बात है।

बिग बी की बात करें तो अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आने वाले हैं, जो कि 17 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन नागराज मंजुले की फिल्म झुंड, इमरान हाशमी के साथ चेहरे और अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी काम कर रहे हैं। ये सभी 2020-2021 की प्रतीक्षित फिल्में हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X