‘पापा मैं घर का और मम्मी का ख्याल रखूंगा' - अमिताभ बच्चन ने शेयर की नन्हें अभिषेक की लिखी चिट्ठी
Recommended Video
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे कूल पिता और बेटे की जोड़ी हैं। अब अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की लिखी हुई एक चिट्ठी अपने ट्विटर पर शेयर की है। टूटी फूटी सी अंग्रेज़ी और टूटी फूटी सी हैंडराइटिंग में। इस समय ये चिट्ठी तेज़ी से वायरल हो रही है।
अभिषेक बच्चन ने इस चिट्ठी में लिखा है डियर डार्लिंग पापा, आप कैसे हैं? हम सब ठीक हैं। मैं आपको बहुत याद करता हूं। लेकिन पापा आप जल्दी आएंगे। मैं प्रार्थना कर रहा हूं। आप हंसते रहिए।

अभिषेक बच्चन आगे लिखते हैं, पापा भगवान हमारी प्रार्थना सुनते हैं। आप चिंता मत करिए। मैं मम्मा, श्वेता दीदी और घर का ख्याल रखूंगा। मैं कभी कभी शरारत करता हूं। आई लव यू पापा। आपका डार्लिंग बेटा अभिषेक।
इस प्यारे से खत को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने एक श्लोक भी लिखा - पूत सपूत तो क्यूँ धन संचय ; पूत कपूत तो क्यूँ धन संचय जिसका मतलब है बेटा अगर अच्छा है तो पैसे क्यों जोड़ने हैं, बेटा अगर खराब है तो पैसे क्यों जोड़ने हैं।
आपको दिखाते हैं अभिषेक बच्चन की बचपन की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications