अमिताभ बच्चन ने शेयर की जया बच्चन के साथ तस्वीर, लेकिन कर दी CROP

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ को 46 साल हो चुके हैं। और अब दोनों को साथ देखने की आदत सबको हो चुकी है। करवा चौथ के मौके पर अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर डाली जिसमें से खुद को क्रॉप कर दिया।

यानि कि फैन्स को मिली केवल जया बच्चन की तस्वीर। इस तस्वीर के साथ बच्चन साहब ने कैप्शन डाला - मेरा आधा हिस्सा। ज़ाहिर सी बात है कि बाकी के आधे हिस्से से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता इसलिए काट दिया गया है।

amitabh-bachchan-shares-a-cropped-picture-of-jaya-bachchan

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के मज़ाकिया पोस्ट से आए दिन ट्विटर चहकता रहता है। कभी वो कोई मीम शेयर कर देते हैं तो कभी किसी चीज़ के पीछे हाथ धोकर पड़ जाते हैं तो बस फिर पड़ जाते हैं।

आजकल अमिताभ बच्चन सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी अगली फिल्म सैराट डायरेक्टर नागराज मंजुले के साथ है जिसका नाम है झुंड। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

अब करवा चौथ पोस्ट के साथ अमिताभ बच्चन ने माहौल बना ही दिया है तो हम आपको ले चलते हैं एक फ्लैशबैक पर उनकी लव स्टोरी के साथ -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X