अमिताभ बच्चन ने 'खइके पान बनारस वाला' गाने के साथ उड़ाया खुद का मजाक, श्वेता बच्चन ने किया रिएक्ट!
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो जितने शानदार कलाकार हैं उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैँ। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव अमिताभ बच्चन अक्सर ऐसे वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं जो कि आपको हंसाकर लोटपोट कर देता है। लेकिन इस बार उनका वीडियो खुद पर ही है। अमिताभ बच्चन ने खुद के गाने के एडिट वर्जन को पोस्ट किया है और मजेदार कैप्शन लिखा है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने फिल्म डॉन मशहूर गाने 'खइके पान बनारक वाला' का वीडियो पोस्ट किया था।
इस गाने में ओरिजन आवाज और बोल नहीं हैं बल्कि एक इंग्लिश गाने से इसको एडिट किया गया है। इस पर मुंह चलाते हुए अमिताभ बच्चन और उनके स्टेप्स बिल्कुल हूबहू गाने से मैच कर रहे हैं।

यही कारण है कि अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को साझा किया है। उन्होने इस वीडियो के साथ लिखा कि.. 'किया था क्या, क्या हो गया! और देवनागरी स्क्रिप्ट वालों के लिए चैलेंज है, किया था क्या और क्या हो गया।'
इसके बाद अमिताभ बच्चन के इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट आए हैं। उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा लिखती हैं कि.. हाहाहाहा ओह पा! इसके अलावा भी कई लोगों के मजेदार कमेंट्स हैं।
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो चेहरे, झुंड और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैँ। हालांकि चेहरे को लेकर आज अपडेट आया है कि फिल्म आने वाले 27 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications